ICICI गोल्ड लोन

ICICI BANK गोल्ड लोन क्या है ।

Icici बैंक में गोल्ड लोन अपने  सोने के गहनों या फिर सोने के सिक्को के बदले में पैसे पाने का एक आसान और सुरक्षित तरीक़ा है इसमें आप 10,000 ₹ से  15 लाख ₹ तक का लोन ले सकते हैं और इसे ऑनलाइन या बैंक शाखा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । जिसमे आपकी पहचान , पते के परमाण जैसे दस्तावेज लगते हैं ।

Icici गोल्ड लोन का विवरण 

ब्याज दर 9.25% प्रति वर्ष से आगे
ऋण राशि 10,000 से 15 लाख ₹
ऋण अवधि 6 माह से 3 साल तक
प्रसंस्करण शुल्क 1% se 2%

इस गोल्ड लोन से आपकी बहुत सारी आवश्यकताओ की पूर्ति हो सकती हैं जैसे -:

  • कर्षि आवश्यकता
  • बच्चो की शिक्षा
  • चिकित्सा आपातकाल
  • बच्चो का विवाह
  • वाहन या संपत्ति खरीदने के लिये डाउन पेमेंट
  • आदि

गोल्ड लोन देने वाली किसी भी आईसीआईसीआई बैंक  शाखा पर जाए और काउंटर पर ही अपना लोन प्राप्त करें ।आसान दस्तावेजीकरण और त्वरित प्रक्रिया के कारण आपको जल्द ही लोन मिल जाएगा ।

Icici bank गोल्ड लोन की विशेषाए 

  • तुरंत लोन प्राप्त करे :- आप 10,000 से 15 लाख रुपए तक की राशि का गोल्ड लोन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं लोन लेने के लिए अपने गहनों के साथ किसी भी आईसीआईसीआई बैंक में जाए जो गोल्ड लोन देता हो ।
  • ब्याज दर :-  गोल्ड लोन पर दी जाने वाली ब्याज दर 9.25% प्रति वर्ष से लेकर 18.00% प्रति वर्ष है
  • दस्तावेजीकरण:- यह प्रक्रिया सरल है और आपको प्रती ग्राम सबसे प्रतिस्पर्धी दर का लाभ मिलेगा ।
  • सुरक्षा:- आईसीआईसीआई आपके कीमती आभूसणों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है , इसलिए आईसीआईसीआई के विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं कि वह सुरक्षित रहे।यह प्रकिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है सबसे पहले बैंक में विशेषज्ञ ग्राहक की उपस्थिति में आभूसणों का मुलायंकन करते हैं और फिर उन्हें छेड़छाड़ -रोधी थेली में सील करते हैं और बैंक के सुरक्षित वॉल्ट में रखते हैं ।इसलिए जब आप अपना सोना आईसीआईसीआई के पास छोड़ते है तो आप पूरी तरह निश्चित होकर जाते है Icici bank गोल्ड लोन पात्रता :-

18 से 85 वर्ष की आयु के व्यक्ति स्वर्ण ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं । आवेदक को बैंक के पास यह साबित करना होगा कि उसके पास ऋण राशि चुकाने के लिए पर्याप्त आय  है सुरक्षा के रूप में आवेदक को सोने के रूप में जमानत देनी होगी

icici bank गोल्ड लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. पासपोर्ट साइज फोटो (2)
  2. पेन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ फॉर्म 60/61 राशन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड / पासपोर्ट की कॉपी/ आधार कार्ड जैसे किसी भी एक पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है ।
  3. पता प्रमाण के तौर पर कोई एक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ राशन कार्ड/ आधार कार्ड/ पंजीकृत लीज एग्रीमेंट जमा करना होगा ग्राहक को मकान मालिक के नाम पर जारी किए गए यूटिलिटी बिल भी जमा करने होंगे जो 3 महीने से अधिक पुराने ना हो ।
  4. एक लाख रुपये से अधिक के कर्षि ऋण के मामले में ग्राहक को भुमि स्वामित्व का प्रमाण देना होगा ।

Leave a Comment