ICICI BANK में बचत खाता खोले :-
Icici bank बचत खाता खोलने की एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया प्रदान करता है ।आप आधार आधारित ईकेवाईसी और वीडियो सत्यापन के माध्यम से ऑनलाइन icici bank में खाता खोल सकते हैं और जो लोग ऑफलाइन खाता खुलवाना चाहते हैं वे पास के आईसीआईसीआई बैंक में खुलवा सकते हैं ।
ICICI BANK खाता खोलने के लिए पात्रता मानदंड:-
1. नियमित बचत खाता :-
- आवेदक भारत का निवासी हो और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो ।
2. गोल्ड प्लस बचत खाता :-
- आम नागरिकों के लिए आयु 57 वर्ष से अधिक और रक्षा कर्मियो के लिए 50 से अधिक होनी चाहिए
- निवासी, विदेशी राष्ट्रीय ग्राहक ,हिंदू अभिवाजित परिवार (एच्यूएफ़ ) के सदस्य ।
3. सीनियर क्लब बचत खाता:-
- भारत में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक इस प्रकार का खाता खोलने के पात्र हैं
4. सिल्वर बचत खाता:-
- 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्ति भारतीय निवासी , विदेशी नागरिक और सफल परिवार के सदस्य इस प्रकार का खाता खोल सकते हैं ।
5. टाइटेनियम प्रिविलेज अकाउंट:-
- आवेदक भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
- उसकी आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए ।
6. 3-in-1 खाता :-
- सभी भारतीय निवासी इस प्रकार का खाता खोल सकते हैं ।
7. बुनियादी बचत बैंक खाता :-
- इस प्रकार का खाता वे भारतीय नागरिक खोल सकते हैं जिनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता नहीं हो ।
ICICI BANK में ऑनलाइन बचत खाता खोलने के चरण:-
चरण 1:- icici bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए ।
चरण 2:- ऑनलाइन आवेदन करे विकल्प पर क्लिक करें ।
चरण 3:- बचत खाते विकल्प पर क्लिक करे और अपना आधार नंबर दर्ज करें ।
चरण 4:- आवेदन पत्र भरे और अपने केवाईसी दस्तावेज़ों की प्रतियों के साथ जमा करें ।
चरण 5:- बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा ।
चरण 6:- बैंक आपसे पहली जमा राशि जमा करने और वेलकम किट प्रदान करने के लिए संपर्क करेगा ।
ICICI BANK में ऑफ़लाइन बचत खाता खोलने के चरण :
चरण 1:- खाता खोलने का फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जाए ।
चरण 2:- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें ।
चरण 3:- आवेदन पत्र,स्व-सत्यापित केवाईसी दस्तावेज और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें ।
चरण 4:- कार्यकारी अधिकारी द्वारा आपकी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा ।
चरण 5:- सत्यापन के बाद आपको प्रारंभिक राशि जमा करनी होगी ।
चरण 6:- इसके बाद अधिकारी आपको एक वेलकम किट देंगे ,जिसमे डेबिट कार्ड, पासबुक और एक निजी पिन शामिल होगा ।
चरण 7:- आपके खाते को सक्रिय होने में कुछ दिन लगेंगे ।इस संबंध में एक सूचना आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी
ICICI BANK बचत खाता धारकों के लिए सुरक्षा संबंधी सुझाव:-
- आपको यह सुनिचित करना चाहिए की आपका अकाउंट पासवर्ड और पिन कभी भी ईमेल एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा ना किया जाए ।
- यदी आपकी जानकारी के बिना कोई लेनदेन हुआ है तो तुरंत बैंक से सम्पर्क करें ।
- धोकाधड़ी की गतिविधियों पर नजर रखने और अपने खाते में आने जाने वाले पैसे का हिसाब रखने के लिए हमेसा नियमित रूप से अपने बैंक स्टेटमेंट की जाँच करें
- यदि किसी कारणवश आपका डेबिट कार्ड खो जाता है तो आपको इसे तुरंत या तो अपने नेट बैंकिंग खाते के माध्यम से ब्लॉक कर देना चाहिए या इसे आपके लिए ब्लॉक क्रेन के लिए आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को कॉल करना चाहिए ।
- हमेशा सुरक्षित वेबसाइटो से ही खरीददारी करे ।